Netherlands vs South Africa,नीदरलैंड्स को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की रोमांचक जीत एक समय पर SA 12 रनो पर 4 विकेट गंवा दिए थे

Netherlands vs South Africa : ICC Men’s T20 World 2024 में नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक जीत हासिल की। South Africa ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

South Africa vs Netherlands रोमांचक मुकाबले में SA ने NED को हराया © ICC

पहले बल्लेबाजी करते हुए Netherland की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 103 रन ही बना सकी। सिब्रांड एंगेलब्रेच्ट ने 45 गेंदों में 40 रनों की सर्वाधिक रन बनाए। वैन बीक ने 22 गेंदों में 23 रन और विक्रमजीत सिंह ने 17 गेंदों में 12 रन बनाए। 

 

South Africa के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओटनेल बार्टमैन ने 4 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लिए। नॉर्टजे ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए और मार्को जेन्सन ने भी 4 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय टीम 12 रन पर ही 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की शानदार साझेदारी ने टीम को संकट से उबारा। इन दोनों बल्लेबाजों ने 65 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। डेविड मिलर ने 51 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 37 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

 

Netherlands के गेंदबाज विवियन किंगमा और लोगान वैन बीक ने भी 2-2 विकेट लिए लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने आखिरकार 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

NED Scoreboard

Sybrand Engelbrecht  40 (45)

Ottneil Baartman             4/11(4)

van Beek                        23 (22)

Anrich Nortje                   2/19 (4)

Vikramjit Singh             12 (17)

Marco Jansen                 2/20 (4)

SA Scoreboard

David Miller                 59* (51)

Vivian Kingma           2/12 (4)

Tristan Stubbs            33 (37)

Logan van Beek         2/21 (4)

Marco Jansen               3 (5)

Bas de Leede              1/32(3.5)

Leave a comment